नगीना-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

लिपिकों व शिक्षक द्वारा शराब पीने की कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वरिष्ठ लिपिक व कनिष्ठ लिपिक को बीएसए के आदेश पर किया निलंबित

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जनपद बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क से विकास अग्रवाल
बिजनौर/ नगीना। बीआरसी पर लिपिकों व शिक्षक द्वारा शराब पीने की कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक समाचारपत्र में खबर के बाद वीडियो में दिख रहे वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार व कनिष्ठ लिपिक जितेंद्र कुमार को बीएसए के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है वहीं शिक्षक पुष्पेंद्र को उसके मूल विद्यालय अटैच कर पूरे मामले में जांच कमेटी बैठा दी गई है। जबकि शराब पीने की कथित वीडियो में शिक्षक पुष्पेंद्र को स्पष्ट देखा जा रहा है फिर भी निलंबन की कार्यवाही नहीं की गई यह विचारणीय विषय है।


22 जुलाई 2023 को बीआरसी पुरैनी में वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार कनिष्ठ लिपिक जितेंद्र कुमार व बीआरसी पर कम्प्यूटर का कार्य देख रहे शिक्षक पुष्पेंद्र तथा कुछ अन्य द्वारा शराब पीने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद उत्तराखंड से प्रकाशित एक समाचार पत्र द्वारा इस वीडियो को आधार बनाकर 24 जुलाई को समाचार प्रकाशित किया था जिसके बाद पूरे बीआरसी व शिक्षकों में हड़कंप मच गया था वीडियो जिलाधिकारी बीएसए बिजनौर के संज्ञान में आने पर मामला तूल पकड़ गया और मंगलवार की दोपहर को जिलाधिकारी की संतुति पर बीएसए जयकरन यादव के आदेश पर दोनों लिपिकों विनोद व जितेंद्र को निलंबित कर दिया गया जबकि शिक्षक पुष्पेंद्र को उसके मूल विद्यालय से अटैच कर इस सारे मामले की जांच समिति बैठा दी गई है। एबीएसए विकास खण्ड कोतवाली इंद्रजीत सिंह ने कार्रवाही किये जाने की पुष्टि की है। इस पूरे घटनाक्रम से कोतवाली ही नहीं जिले के शिक्षा कार्यालयों में हड़कंप मच गया है। जबकि शराब पीने की कथित वीडियो में शिक्षक पुष्पेंद्र को स्पष्ट देखा जा रहा है फिर भी निलंबन की कार्यवाही नहीं की गई यह विचारणीय विषय है। क्योंकि शराब पार्टी में वह भी सभी के साथ सम्मिलित था फिर भी कार्रवाई से बच गए। क्या इसमें भी उच्च अधिकारियो से मिलीभगत होने के लक्षण नजर आरहे है। फ़ोटो सहित

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button