रांची-झारखण्ड

बरियातू के हरिहर सिंह रोड निवासी मधुमिता से जेवरात साफ करने के नाम पर ठगी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड निवासी मधुमिता से जेवरात साफ करने के नाम पर ठगी कर ली गई। मामले में महिला की शिकायत पर बरियातू पुलिस ने दो अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है । दो युवक जेवरात साफ करने वाला पाउडर बेचने के नाम पर पहुंचे थे। दोनों ने महिला से कहा वह पुराने जेवरात को इतना चमक देंगे कि उसमें नए से भी अधिक चमक होगी। इसके बाद महिला ने अपने और अपनी मां के गले की चेन सोने की अंगूठी कान की बाली सहित अन्य जेवरात साफ करने के लिए दिए। इसके बाद एक युवक ने पाउडर की थैली में सभी जेवरात डालने के बाद 10 मिनट बाद निकलने को कहा। दोनों युवकों के जाने के बाद जब महिला ने थैली खोला तब उसके अंदर से जेवरात के बजाय कंकड़ पत्थर निकले।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button