काशीपुर-उत्तराखण्ड़

प्रधान पद की उम्मीदवार रेखा पुजारी को मिल रहा भारी जन समर्थन,विरोधियों में हुई बौखलाहट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,ग्राम मानपुर प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवारों के सामने आने के बाद मुकाबला रोमांचक होता दिखाई दे रहा है यहां पर 2023 वोटो वाली सीट पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नवीन पुजारी की पत्नी रेखा पुजारी के मैदान में आने के बाद प्रधान पद के अन्य उम्मीदवारों में एक बौखलाहट सी हो गई है रेखा पुजारी शिक्षित एवं कर्मठ महिला है तथा उनके पति नवीन पुजारी का राजनीति में खासा दखल रहा है नवीन पुजारी पूर्व में कालागढ़ विधायक शैलेंद्र सिंह रावत के प्रतिनिधि के रूप में काम कर चुके हैं तथा उनके पास एक लंबा राजनीतिक अनुभव है ।

जिसका लाभ वह मानपुर की जनता को देना चाहते हैं पत्रकारों से वार्ता करते हुए रेखा पुजारी ने कहा मानपुर क्षेत्र राजनीतिक उदासीनता के कारण विकास से अछूता रहा है यहां पर सड़कों का हाल खराब है पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है कूड़ा निस्तारण को लेकर यहां के प्रतिनिधि कभी गंभीर नहीं रहे जिसके चलते मानपुर क्षेत्र मैं अभी बहुत कुछ विकास कार्यों का होना बाकी है रेखा पुजारी ने कहा यदि यहां की सम्मानित मतदाताओं ने उन पर विश्वास जताया और प्रधान के रूप में उनका शक्ति प्रदान की तो वह बड़ी ईमानदारी के साथ में यहां शिक्षा स्वास्थ्य महिला सशक्तिकरण एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे-सीधे यहां के निवासियों को पहुंचाएंगे जहां अभी अन्य प्रत्याशी चुनाव चिन्ह मिलने का इंतजार कर रहे हैं वहीं रेखा पुजारी अपने पति नवीन पुजारी एवं महिलाओं को साथ लेकर घर-घर जाकर वोट एवं सहयोग की अपील कर रही हैं
अब देखना यह है कि मतदाताओं का रुझान किस तरफ जाता है और वह प्रधान जैसे महत्वपूर्ण पद पर किसको सुशोभित करते हैं

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button