प्रतापपुर 28 जिला पंचायत सदस्य सीट पर आशा गौतम जीत के लिए हैँ आशावान

प्रतापपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,प्रतापपुर 28 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रसिद्ध समाजसेवी पंकज गौतम की पत्नी आशा गौतम मैदान में उतर चुकी हैं दर्जनों महिलाओं एवं युवाओं को साथ लेकर घर-घर जाकर वोट और सहयोग किया अपील कर रही हैं.!कक्षा 8 पास आशा गौतम इस पंचायत क्षेत्र के विकास को लेकर अत्यंत गंभीर हैं लगभग 15 गांव को मिलाकर यह जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र विकास से विकास कोसों दूर है यहां के 25000 मतदाता आंखें गढ़ा कर उस प्रतिनिधि को ढूंढ रहे हैं जो यहां का सर्वांगीण विकास कर सके आपको बता दें इस बार यह क्षेत्र महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है जिसके चलते आशा गौतम ने नामांकन पत्र दाखिल किया!
पत्रकारों से रूबरू होकर आशा गौतम ने कहा कि यहां की जनता चाहती है कि वह चुनाव लड़े!यहाँ के सहयोग से आशा गौतम ने यहां के विकास का बीड़ा उठाया है आशा गौतम सड़कों, नालियों, स्वच्छता कार्यक्रमों एवं महिला सशक्तिकरण के लिए बेहद गंभीर हैं आशा गौतम ने बताया कि यहां पर पात्र लोगों को पेंशन नहीं मिल पाई हैं तथा अन्य पात्र लोग अंतोदय राशन कार्ड से भी वंचित हैं वहीं गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों को अभी तक श्रम कार्ड भी प्राप्त नहीं हुए हैं यदि वह चुनाव में जीतकर आई हैं तो उनकी प्राथमिकता पहले इन्हीं मुद्दों पर होगी!
हालांकि प्रतापपुर 28 जिला पंचायत क्षेत्र में 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं अभी चुनाव चिन्ह मिलना बाकी है उसके बाद सभी उम्मीदवार जनता के बीच में तेजी के साथ जाएंगे अब देखना है कि यहां के मतदाता का रुझान किस उम्मीदवार की ओर जाता है और जीत का सेहरा किसके सर बंधेगा।


















