नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

उर्दू पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इसरारुल हक क़ासमी नूरपुरी को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोर्टर विकास सिंह

उर्दू पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इसरारुल हक क़ासमी नूरपुरी को सम्मानित किया गया।

नूरपुर। नगर के प्रतिष्ठित उर्दू पत्रकार हकीम इसरारुल हक क़ासमी नूरपुरी को उर्दू भाषा व साहित्य में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बज़्म-ए-सुख़न स्योहारा द्वारा आयोजित 41वें آل इंडिया ऑनलाइन मुशायरे के दौरान मुफ्ती कफील अतहर स्योहारवी द्वारा प्रदान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर आरिफ नियाज़ चांदपुरी ने की, जबकि संचालन के फराइज़ गोहर हिलाल स्योहारवी ने निभाए।इस अवसर पर देशभर के कई प्रसिद्ध शायर, साहित्यकार और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे जिनमें कारी राशिद हमीदी, नोशाद आलम शाद अलीग धामपुरी, मौलाना अब्दुल गफ्फार दानिश नूरपुरी, अली अक़रम अंसारी नूरपुरी, सिराजुद्दीन रहबर कांठ मुरादाबादी, डॉक्टर नज़ाकत हुसैन साकिब धामपुरी, कारी अब्दुल क़ादिर हसरत हबीब वाला, डॉक्टर यासीन ज़की सड़कड़ा, मुफ्ती इफ्तिखार धामपुरी, मोहतरमा तरन्नुम सबा कानपुरी, मोहतरमा चमन कलीम दरभंगा बिहार, इसरार अदील, हकीम सईद जौहर, डॉक्टर आफ़ताब नोमानी नजीबाबादी, अतीक माहिर स्योहारवी, निसार मंज़र स्योहारवी, अनवारुल हक़ शादां फरीदी मेरठ, सईदुल हसन ख़ान समेत कई अन्य गणमान्य शायर व विद्वान शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान उर्दू साहित्य की सेवा करने वाले अन्य शख्सियतों को भी सराहना मिली। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उर्दू भाषा को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button