शाह आलम समाजवादी पार्टी युवजन सभा के नगर अध्यक्ष मनोनीत

रिपोटर विकास सिंह
शाह आलम समाजवादी पार्टी युवजन सभा के नगर अध्यक्ष मनोनीत
विधायक रामअवतार सैनी ने पदभार पत्र देकर किया सम्मानित
नूरपुर। नगर के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी समाजसेवी शाह आलम को समाजवादी पार्टी ने युवजन सभा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर नूरपुर विधायक रामअवतार सैनी ने उन्हें पदभार पत्र देकर सम्मानित किया।यह नियुक्ति सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार की गई है। युवजन सभा के जिला अध्यक्ष हनी फैसल और विधायक रामअवतार सैनी ने शाह आलम को माला पहनाकर और पदभार पत्र देकर सम्मानित किया।विधायक सैनी ने कहा कि शाह आलम को नगर अध्यक्ष बनाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ने का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र में एक सशक्त कमेटी गठित कर शीघ्र ही जिला कार्यालय को भेजी जाए और आगामी 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारों को युवाओं तक पहुँचाने का कार्य सक्रिय रूप से किया जाए।इस अवसर पर नगर के कई समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और शाह आलम को बधाई दी।


















