नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

नूरपुर में BJP नेता से सरेराह लूट, बाइक,मोबाइल व नकदी लेकर बदमाश फरार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

नूरपुर में BJP नेता से सरेराह लूट, बाइक,मोबाइल व नकदी लेकर बदमाश फरार

इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी

नूरपुर। कस्बे में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और प्रसिद्ध टायर व्यापारी विनोद कुमार को अपना निशाना बना लिया। नूरपुर से अपने गांव किरतपुर लौटते समय बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेरकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:30 बजे की है जब विनोद कुमार अपनी दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव आजमपुर में रामनाथ पब्लिक स्कूल के पास पहुँचे, एक बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें चारों ओर से घेरकर उनकी बाइक, मोबाइल फोन और करीब 1500 रुपये की नकदी लूट ली।हमले के दौरान विनोद कुमार के साथ धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं और उनके कपड़े भी फट गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है और कई टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी गई है।सीओ सिंह ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने एक बार फिर इलाके की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button