उत्तरप्रदेशखबरों की खबरनहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

पुलिस व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से नगर में किया फ्लैगमार्च

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नहटौर से महकार सिंह तोमर नहटौर। आगामी नगर पालिका चुनाव के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर के नेतृत्व में पुलिस एवं रेपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने संयुक्तरूप से नगर में पैदल फ्लैग मार्च किया। रविवार को थाना प्रांगण से शुरू हुआ फ्लैग मार्च एजेंसी चौराहा, धामपुर मार्ग, जोशियान, कपड़ा बाजार, नेजो सराय, पोंगजान, मीरा की सराय, मुख्य बाजार, अफगानान, सतनाम डेरी, चामुंडा मंदिर, पीर की चुंगी, हल्दौर चौराहा, बैरमनगर आदि से होता हुआ थाना परिसर में ही पहुंचकर सम्पन्न हुआ। मार्च के दौरान इतनी बड़ी संख्या में फोर्स को देखकर लोग हतप्रभ रह गये। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने लोगों से नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही अराजकता फैलाने वाले लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाही करने की चेतावनी दी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button