वाराणसी/उत्तरप्रदेश

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कर किया गया उद्घाटन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पुलिस आयुक्त महोदय कर्मचारियों के लिए सकारात्मक एवं बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध हैं तथा कार्मिकों की कार्यक्षमता और मनोबल वृद्धि के उद्देश्य से आधुनिक, प्रेरणादायी, सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
कमिश्नरेट वाराणसी में नवनिर्माण, पुराने भवनों के जिर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे समस्त कार्यालयों और इकाइयों को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जा सके।
पुलिस लाइन परिसर में पुलिस म्यूजियम की स्थापना की गई है, जहाँ पुलिस की गौरवशाली परंपराओं, उपलब्धियों एवं ऐतिहासिक कार्यों को प्रदर्शित कर कर्मियों एवं आगंतुकों को प्रेरित किया जाएगा।
पुलिसकर्मियों के परिवारों एवं बच्चों के लिए पुलिस लाइन में चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कराया गया है, जिससे सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण में बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके।
पुलिस बल की शारीरिक क्षमता एवं फिटनेस सुदृढ़ करने हेतु आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित जिमनेजियम का निर्माण कराया जा रहा है ।
थाना कोतवाली एवं थाना चौक सहित विभिन्न थानों का नवनिर्माण, जिर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कर उन्हें अधिक सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है।
 पुलिस कार्यालय की गैलरी को आकर्षक फोटो गैलरी के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ पुलिस की प्रमुख उपलब्धियों एवं उल्लेखनीय अभियानों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
 पुलिस कार्यालय में मल्टी स्टोरी वार्डरो का निर्माण कराया गया है, जिसमें 9000 से अधिक पुलिसकर्मियों की चरित्र पंजिकाएं क्रमबद्ध रूप से सुरक्षित रखी गई हैं। इस नई व्यवस्था से अभिलेखों की खोज प्रक्रिया अत्यंत सरल, समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित हो गई है ।
उद्घाटन उपरांत पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर स्वच्छता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्य वातावरण बनाए रखने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गआज दिनांक 10.02.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों के लिए सकारात्मक एवं बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनकी कार्यक्षमता और मनोबल वृद्धि हेतु आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी कार्यस्थल विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। कमिश्नरेट वाराणसी में आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत नवनिर्माण एवं पुराने भवनों के व्यापक जिर्णोद्धार का अभियान संचालित है, जिससे समस्त कार्यालयों और इकाइयों को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा सके। पुलिस लाइन में पुलिस म्यूजियम, चिल्ड्रेन पार्क तथा आधुनिक जिमनेजियम की स्थापना कर पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है। थाना कोतवाली एवं थाना चौक सहित विभिन्न थानों का भी नवीनीकरण व जीर्णोंद्धार/सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। पुलिस कार्यालय की गैलरी को फोटो गैलरी के रूप में विकसित किया गया है तथा मल्टी स्टोरी वार्डरो में 9000 से अधिक कर्मियों की चरित्र पंजिकाएं सुव्यवस्थित रूप से सुरक्षित रखी गई हैं। उद्घाटन उपरांत आयुक्त महोदय ने निरीक्षण कर स्वच्छता एवं अनुशासन पर बल दिया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी/सम्बन्धित शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button