काशीपुर-उत्तराखण्ड़

नगर निगम में एक साल के कार्यकाल पूरा होने पर महापौर दीपक बाली ने गिनाई उपलब्धियां

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड नसरीन खान निशा ),,,नगर निगम महापौर के रूप में अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शुक्रवार को नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद से काशीपुर नगर निगम ने बीते एक वर्ष में विकास की नई इबारत लिखी है।


महापौर दीपक बाली ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का विस्तार से लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि 7 फरवरी 2025 से 7 फरवरी 2026 के बीच नगर निगम ने सेवा, विकास और विश्वास के मंत्र के साथ शहर को आधुनिक, स्वच्छ और नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में ठोस और परिणामकारी कदम उठाए हैं। उन्होंने आईजीएल और नैनी पेपर मिल सहित जिन औद्योगिक इकाइयों ने शहर के विकास में आर्थिक मदद दी उनका भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि काशीपुर विकास की जिस पटरी पर तेजी से दौड़ रहा है उसका सारा श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जाता है।


उन्होंने कहा कि नगर निगम काशीपुर ने 1 वर्ष में 792 सड़कों को धरातल पर उतारने का काम किया है और इस 1 वर्ष की अवधि में 121 करोड रुपए के विकास कार्य हुए हैं साथ ही करोड़ों रुपए की बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1139 पात्र परिवारों को आवास का लाभ दिया गया है, जबकि पीएमएवाई शहरी 2.0 में आवेदनों की संख्या में 78 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यापारियों को ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया।नागरिक सुविधाओं पर जोर देते हुए महापौर ने कहा कि शहर में महिलाओं के लिए हाई-टेक पिंक शौचालय भी बनाए गए है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button