देखे क्यों वकीलों का जनता ने किया विरोध

देखे क्यों वकीलों का जनता ने किया विरोध
धामपुर… दुर्गा विहार कालोनी में बनी ग्रामीण न्यायालय के बाहर वकीलों द्वारा बस्ते रखे जाने को लेकर जताया कालोनीवासियों ने विरोध
….. बिजनौर के धामपुर स्थित दुर्गा विहार कालोनी में एक किराये के भवन में ग्रामीण न्यायालय में कामकाज शुरु हो गया है। अब इस ग्रामीण न्यायालय में न्यायाधीश बैठकर वाद सुन रहे है। ऐसे में न्यायालय के बाहर वकीलों ने बस्ते रखने शुरु कर दिये है। रविवार को सड़क किनारे जब वकीलों ने तख्त डालकर बस्ते रखने शुरु किये तो कालोनी के लोग इकट्ठा होकर सड़कों पर आ गये और सड़क किनारे वकीलो के बस्ते रखे जाने का विरोध करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और उन्होंने कालोनीवासियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कालोनीवासियों का साफ कहना था कि उन्होंने पूर्व में भी ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।
बाइट मधु देवी विरोध करता
बाइट हेमलता देवी विरोध करता


















