पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर 2 मिनट का रखा मौन

पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर 2 मिनट का रखा मौन
कासगंज में श्रद्धालुओं की मौत पर कन्नौज में शोक की लहर।
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह।
कन्नौज। जनपद कासगंज में मांघीपूर्णिमा पर गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओ से भरी ट्रेक्टर ट्राली तालाब में पलटने से दर्जनों लोगो की मौत की खबर ने समूचे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई उसी क्रम में आज सपा के ब्लाक प्रमुख नवाव सिंह यादव की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन धारण कर मृतक श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की, चौधरी चन्दन सिंह महाविद्यालय में पूर्व ब्लाक प्रमुख नबाव सिंह यादव ने इस दुखद घटना में मृत आत्माओ की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।जिसमें सुरेन्द्र कुशवाहा ,अमित मिश्रा, विश्व नाथ कुशवाहा, नन्द कुमार कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, गौतम कुशवाहा, विराट मौर्य, वीरपाल यादव ,रमेश यादव, दीपक यादव, धर्मवीर पाल ,नीरज राजपूत ,अमन वर्मा ,रामवीर कठेरिया ,आदि कार्यकर्ता रहे मौजूद।


















