तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया युवक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक
रिपोटर विकास सिंह
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया युवक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक
नूरपुर।ग्राम धुंधली क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें युवक अमित कुमार पुत्र भूदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब वह किसी कार्य से घर से बाहर गया था और रास्ते में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया।स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद घायल अमित कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिजनौर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है और उसे हायर सेंटर रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर गहरी चिंता जताते हुए प्रशासन से स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


















