नई दिल्ली

ताइक्वांडो प्लेयर्स के हैरतंगेज प्रदर्शन ने मोहा मन,एआईटीएफ के पदाधिकारियों की नई सूची जारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ताइक्वांडो प्लेयर्स के हैरतंगेज प्रदर्शन ने मोहा मन, एआईटीएफ के पदाधिकारियों की नई सूची जारी
नई दिल्ली। भारत-नेपाल मैत्री की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को बढ़ाने के उद्देश्य से एआईटीएफ वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन करता आया है। एआईटीएफ के बैनर तले सैंकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आत्मरक्षा की तकनीक और शारीरिक चुस्ती की ताइक्वांडो खेल में महती भूमिका है। दिल्ली के छतरपुर स्थित एआईटीएफ के प्रांगण में जैसे ही युवा खिलाड़ियों ने दिसंबर में प्रस्तावित तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के मद्देनजर अपनी खेल प्रतिभा को दिखाया, वैसे ही सभागार में उपस्थित लोगों ने जमकर तालिया बजायी और इन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
इस मौके पर विशेष रूप से इंदौर से आए वरिष्ठ राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता मोहन ढाकोनिया ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने भरोसा दिया कि इंदौर संभाग में एआईटीएफ के बैनर तले ताइक्वांडो खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए लजीज भोजन एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि अच्छा खाना, लजीज खाना और कठोर परिश्रम खिलाड़ियों के फिटनेस के लिए बेहद आवश्यक है। गौरतलब है कि मोहन ढाकोनिया एआईटीएफ के संरक्षक बनाए गए हैं। उनके अतिरिक्त समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक लोगों की संस्था की ओर नियुक्तियां की गई। पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए एवं अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया।
संस्था के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता रिजवान रजा ने कहा कि इस खेल प्रतिस्पर्धा में भारत-नेपाल समेत आठ देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। कुल मिलाकर 1500 से अधिक खिलाड़ी, अंतराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक भी इसमें भाग लेंगे। इस मौके पर स्पेशल स्टाफ साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में बतौर हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत नरेंद्र सिंह ने भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए आत्मरक्षा की तकनीक पर विशेष ध्यान देने को कहा ताकि प्रदर्शन में बेहतर सुधार किया जा सके। नरेंद्र सिंह को एआईअीएफ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए ज्वाइंट कार्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। इस आयोजन में एआईटीएफ के मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक रितेश सिन्हा ने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
इस मौके पर उपस्थित एआईटीएफ के उपाध्यक्ष व राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में जमीनी पकड़ रखने वाले रिजवान रजा ने भी खिलाड़ियों के जौहर को सराहा और उन्हें दिसंबर में होने वाले तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए बेहतर तकनीक और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार रहने को कहा। संगठन का विस्तार करते हुए पश्चिम बंगाल की प्रिया राय, दार्जिलिंग के उपेन गजमेर, दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के अमित धमाला, निशा गहतराज, शांती खाती को ज्वाइंट कार्डिनेटर बनाया गया।एआईटीएफ फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो प्रशिक्षक मास्टर जितेंद्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों का परिचय कराया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button