डॉ. नरेश पाल सिंह के प्रदेश महामंत्री निर्वाचित होने पर नूरपुर इकाई द्वारा भव्य स्वागत

रिपोटर विकास सिंह
डॉ. नरेश पाल सिंह के प्रदेश महामंत्री निर्वाचित होने पर नूरपुर इकाई द्वारा भव्य स्वागत
नूरपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति के चुनाव हाल ही में 13 अप्रैल 2025 को वाराणसी में संपन्न हुए। इस चुनाव में डॉ. नरेश पाल सिंह को प्रदेश महामंत्री पद के लिए निर्वाचित किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर नूरपुर इकाई द्वारा उनका टीम सहित भव्य स्वागत किया गया।स्वागत समारोह का आयोजन संगठन के तहसील अध्यक्ष इंदर सिंह चौहान के धामपुर स्थित नूरपुर आवास पर किया गया। इस मौके पर नूरपुर इकाई के प्रभारी शेर सिंह चौधरी, इंदर सिंह चौहान, विजेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, नसीम सैफी, इदरीश अंसारी और अशराउल हक ने डॉ. नरेश पाल सिंह का फूलमालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. भानु प्रकाश वर्मा, अवनीश कुमार शर्मा, नरेश फौजी, जितेंद्र कुमार, मूलचंद चौधरी तथा गुणवंत सिंह भी उपस्थित रहे, जिनका भी नूरपुर इकाई द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।समारोह में संबोधित करते हुए डॉ. नरेश पाल सिंह ने कहा कि वे पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी परिस्थिति में पत्रकारों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे संगठन के हित में तथा संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल के सपनों को साकार करने हेतु सतत प्रयासरत रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखंड प्रभारी श्री शेर सिंह चौधरी ने की, जबकि संचालन तहसील अध्यक्ष इंदर सिंह चौहान ने किया।


















