नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
मुख्य मार्ग पर गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा राहगीर परेशान।

रिपोर्टर विकास सिंह
मुख्य मार्ग पर गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा राहगीर परेशान।
नूरपुर। नगर के धामपुर चौक से शिव मंदिर चौक तक का मुख्य मार्ग इन दिनों दो-दो फीट चौड़े और गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। इन गड्ढों के कारण सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, एक सप्ताह के करीब समय हो चुका है, लेकिन सड़क पर बने गड्डो की मरम्मत का कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। यह मार्ग नगर का प्रमुख आवागमन मार्ग है, जहां ई-रिक्शा, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। सड़क की तंग स्थिति के कारण यातायात बाधित हो रहा है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


















