उत्तराखंड

जनजीवन उत्थान समिति ने धूमधाम से मनाई विवेकानंद जयंती

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, जनजीवन उत्थान समिति के तत्वाधान में मानपुर रोड स्थित श्री जगदीश प्रेरणा भवन के सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई और इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा की स्वामी विवेकानंद ने युवाओं से आवाहन किया था ,उठो जागो और जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो रुको मत ,ऐसे अद्वित्य मंत्र से युवाओं में लक्ष्य सिद्धि की अलख जगाने वाले स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आगे बढ़ने का मंत्र दिया। वर्ष 1984 में भारत सरकार ने विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था और वर्ष 1985 से इस दिवस को लगातार युवाओं के प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ।हमारे देश में इस दिवस को मनाया जाने की सार्थकता इसलिए भी और बढ़ जाती है क्योंकि विश्व में सबसे अधिक युवा हमारे देश में है स्वामी विवेकानंद जी युवाओं को देश का भविष्य मानते थे और स्वामी विवेकानंद जी के विचार में आदर्श, स्वस्थ एवं संतुलित समाज की स्थापना के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए उनका कहना था युवाओं में सकारात्मक प्रवृत्ति के विकास हेतु अच्छी संगति भी आवश्यक है राष्ट्रीय युवा दिवस की सार्थकता तभी है जब हम स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्श एवं विचारधारा से प्रेरणा लेकर देश के सतत विकास में सहभागी बने। इस मौके पर बच्चों को विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरणा दी गई । जयंती समारोह में एडवोकेट संजीव आकाश, श्रीमती सिंधु आकाश के अलावा भास्कर त्यागी, देवांग मिश्रा, सैयद आसिफ अली, ममता मिश्रा, मंजू सक्सेना ,सारांश सक्सेना ,विवेक मिश्रा, शालिनी मिश्रा आदि सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button