उत्तराखंड

जसपुर की युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रामनगर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,रामनगर स्थित एक होटल मे जसपुर की युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि जसपुर निवासी एक युवती ने रामनगर कोतवाली मे तहरीर सौंप कहा कि वह काशीपुर में एक फर्म में ऑफिस कार्य करती थी। युवती के अनुसार अमित दुआ उर्फ सोनू मीटिंग के बहाने कार में बैठाकर रामनगर के ढिकुली स्थित एक होटल में ले गया।कार में रास्ते में पिलाए जूस से उसका सिर घूमने लगा। आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल ने बताया कि युवती के अनुसार शाम पांच बजे वह आरोपी की कार से लौट रही थी और लखनपुर चौराहे पर मिठाई लेने के बहाने उतरी और भाग गई। कोतवाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जाँच शुरू कर दी है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button