अनुषा बडोला होंगी काशीपुर की नई क्षेत्राधिकारी

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,अनुषा बडोला अब काशीपुर में पुलिस क्षेत्राधिकारी होंगी। बीती देर रात्रि ऊधमसिंहनगर समेत अनेक जिलों में ये बदलाव किए गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारियों के ट्रांसफर एडीजी प्रशासन अमित कुमार सिन्हा ने किये हैं।
काशीपुर की सीओ वंदना वर्मा को सहायक सेनानायक 31 पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है। सीओ रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी को सहायक सेनानायक आईआरबी प्रथम, रामनगर बनाया गया है। बाजपुर के सीओ भूपेन्द्र सिंह भंडारी को जनपद नैनीताल भेजा गया है।
सीओ श्याम दत्त नौटियाल को पौड़ी से सहायक सेनानायक पीएसी हरिद्वार बनाया गया है। चम्पावत में तैनात सीओ अविनाश वर्मा को सहायक सेनानायक 46 पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है।
टिहरी में तैनात सीओ सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी को सहायक सेनानायक 40 पीएसी हरिद्वार बनाया गया है। बागेश्वर में तैनात सीओ शिवराज सिंह को सहायक सेनानायक 46 पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है। हरिद्वार के सीओ राकेश रावत को सहायक सेनानायक आईआरबी प्रथम, रुद्रपुर बनाया गया है। देहरादून की सीओ पूर्णिमा गर्ग को सहायक सेनानायक आईआरबी द्वितीय, देहरादून बनाया गया है।


















