उत्तराखंडखबरों की खबर

चौखुटिया पुलिस ने अलग अलग स्कूलों में चलायी जागरुकता क्लास

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड चौखुटिया आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
चौपाल लगाकर महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस एप गौरा शक्ति की दी जानकारी

चौखुटिया पुलिस द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोदी तथा बोनाफाइड पब्लिक स्कूल चौखुटिया में स्कूली छात्र छात्राओं की जागरूकता क्लास चलाकर व गेवाड़ संकल्प समिति द्वारा आयोजित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में चौपाल लगाकर महिलाओं को महिला अपराध महिला सुरक्षा, मानव तस्करी व सभी को उत्तराखंड पुलिस एप के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए ऐप डाउनलोड कर घर बैठे एप में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया तथा गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया।
इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर डायल 112,1090,1098 व 1930 की भी जानकारी प्रदान की गयी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button