घिरोर ब्लॉक में भाकियू अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई किसान ट्रैक्टर यात्रा

घिरोर ब्लॉक में भाकियू अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई किसान ट्रैक्टर यात्रा
आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेट ब्यूरो सुबोध कुमार
मैनपुरी कस्बा घिरोर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लॉक घिरोर में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चंद्र के नेतृत्व में एक भव्य ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा राष्ट्रप्रेम और संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई।
यह किसान यात्रा घिरोर के गोल चक्कर से सूरू हो कर घिरोर ब्लॉक पर पहुंच कर इस का समापन किया गया यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों और झंडों के साथ गणतंत्र दिवस की भावना को प्रकट किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सभी उपस्थित लोगों के संबोधन के साथ हुआ। इस मौके पर नीरज यादव, नेमसिंह, चरण सिंह, उमेश शाक्य, हेमंत कुमार,अनुज, मोहित,उत्तम, पंकज, राकेश, सुरेश, विक्रम, प्रमोद आदि काफी संख्या में किसान मौजूद थे


















