ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

कुरावली के मौलाना अबुल कलाम आज़ाद इण्टर कॉलेज में बड़ी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

कुरावली के मौलाना अबुल कलाम आज़ाद इण्टर कॉलेज में बड़ी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेट ब्यूरो सुबोध कुमार

मैनपुरी कुरावली मौलाना अबुल कलाम आज़ाद बालिका इण्टर कॉलेज कुरवाली में बड़ी धूम धाम से मनाई गई 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस)। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 76 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर सप्रथाम सस्थापक मुहम्मद उमर द्वारा झंडा रोहण कराया गया, फिर स्वागत गान और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुए। एक के बाद एक विद्यार्थी अपनी बाल कला से लोगो की तारीफ बटोल रहे थे तो कुछ ने नृत किया। 20 वर्षो से चला आ रहा मौलाना अबुल कलाम आज़ाद इण्टर कॉलेज विद्यालय का मुख्य कार्यक्रम म्यूजिक चियर जिसमे 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिक चलता है और राउंड चियर रखी होती है हर बार एक विद्यार्थी बाहर होता जाता है। सभी राउंड में जीत हासिल करते हुए खिरिया के जीतू ने खेल को जीत लिया। कार्यक्रम के मौके पर संस्थापक मुहम्मद उमर, फरहत बेगम, प्रधानाचार्य जाज़िब उमर, संचालक समर खान, अनुशासन प्रभारी अर्जुन यादव, दिनेश यादव, हेमा रानी, कार्यक्रम प्रभारी आनिश नाज़, इफरा खान, सायमा खान, तय्यबा, सोफिया और सभी विद्यार्थी मौजूद रहे और क्षेत्र से आए काफी संख्या में विद्यार्थियों के परिजन भी कार्यक्रम में शरीक हुए।

शिक्षको ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा

कार्यक्रम के दौरान मौलाना अबुल कलाम आज़ाद इण्टर कॉलेज के सस्थापाक मुहम्मद उमर ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सविधान के अध्याय में एक ओर साल जुड़ने की खुशी में पूरा देश इस पर्व को अपने अपने तरीके से मना रहा है। अमर शहीदों ने अपनी शहादत और पूरी उम्र देश के नाम कर दी थी जिसका सिला है कि देश का हर नागरिक अपने काम, धर्म, व्यवसाय और अधिकारों को लेकर स्वतंत्र है। वही मौजूद संचालक समर खान ने बोला कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी की अध्यक्षता में 75 वर्ष पहले इस संविधान को लिखा गया। यह दिन हर भारतीय के लिए खास है और इस दिन को खास बनाने के लिए विद्यालय के विद्यार्थियों ने जो सराहनीय योगदान दिया है। वो तारीफ के काबिल है उन बच्चो का और आने वाले सभी बच्चों का धन्यवाद करता हु।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button