घरौंडा की एसडीएम अदिति की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में बडसत, पुंडरी, फरिदपुर, बराना जोन इंडस्ट्री एसोसिएशन के साथ मिटिंग का आयोजन किया गया।

सुमरीन योगी
करनाल
घरौंडा की एसडीएम अदिति की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में बडसत, पुंडरी, फरिदपुर, बराना जोन इंडस्ट्री एसोसिएशन के साथ मिटिंग का आयोजन किया गया।


करनाल, 13 सितम्बर। घरौंडा की एसडीएम अदिति की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में बडसत, पुंडरी, फरिदपुर, बराना जोन इंडस्ट्री एसोसिएशन के साथ मिटिंग का आयोजन किया गया। उक्त मिटिंग में डीएसपी घरौंडा संदीप कुमार, एचएसआईआईडीसी के सिनियर मैनेजर राजबीर सिंह, प्रदुषण बोर्ड करनान के आरओ शैलेन्द्र अरोडा, एसडीओ हार्दिक, डीआईसी के सीपी राजेश कुमार ने भाग लिया। उक्त मिटिंग में सीईटीपी प्लॉट लगाने व फैक्ट्रियों द्वारा जगह -2 पर टैंकरो द्वारा कैमिकल युक्त पानी डालने के सम्बंध में एजेन्डा रखा गया। पूर्व में हुई मिटिंग में उपमण्डल अधिकारी (ना0), घरीण्डा द्वारा एसोसिएशन द्वारा सीईटीपी प्लांट लगाने के सम्बंध में दिए गए निर्देश की समीक्षा की गई। एसोसिएशन द्वारा बताया गया है कि उनकेद द्वारा सीईटीपी प्लांट का प्रोजेक्ट की रूप-रेखा तैयार कर ली गई है जिसकी रिपोर्ट बीच-बीच में आरओ, एचएसपीसीडी को प्रेषित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पर व उक्त मौके पर मौजूद अधिकारियों को सुधार करते हुए प्रोजेक्ट रिपोर्ट पुन: तैयार करने के आदेश उपमण्डल अधिकारी महोदय द्वारा मौके पर ही दे दिये गए। अध्यक्ष महोदया द्वारा उनको प्राप्त शिकायतो के बारे में एसोसिएशन को अवगत करवाते हुए बताया गया कि फक्ट्रीयों द्वारा कमिकल युक्त पानी सडक़ व किसानों के खेतो मे डाल दिया जाता है। अध्यक्ष महोदया द्वारा एसोसिएशन को उक्त बारे सख्त हिदायत देते हुए कहा गया है कि भविष्य में यदि कोई अनुचित कार्यवाही पाई गई तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्यवाही बारे उप पुलिस अधीक्षक, घरोण्डा को निर्देश जारी किये गए। एसोसिएशन द्वारा आवासन दिया गया कि कोई भी अनुचित कार्य नही किया जायेगा।


















