आज जे सी आई सप्ताह के पांचवे दिन जे सी आई करनाल द्वारा जिला करनाल की जेल में चैरिटी का कार्यक्रम किया

सुमरीन योगी
करनाल
आज जे सी आई सप्ताह के पांचवे दिन जे सी आई करनाल द्वारा जिला करनाल की जेल में चैरिटी का कार्यक्रम किया


करनाल – आज जे सी आई सप्ताह के पांचवे दिन जे सी आई करनाल द्वारा जिला करनाल की जेल में चैरिटी का कार्यक्रम किया गया। जे सी आई के प्रधान कमल गुप्ता ने बताया की जे सी आई करनाल द्वारा आज जेल परिसर में खाना एवं संस्कृत कार्यक्रम आयोजित गया।आज के कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोबिन गर्ग, मनीष गुप्ता मनीष बंसल एवं कनवेनर हैप्पी गोयल, गौरव गुप्ता रहे। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अमित कुमार एस पी जेल, वशिष्ठ अतिथि कृष्ण गोयल रहे।जिला जेल में आज संस्था द्वारा आज इन्वर्टर भी दिया गया। आज जेल परिसर में कैदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
आज के दिन ही दूसरे चैरिटी का कार्यक्रम शुभद्रा मानव कल्याण संस्थान नजदीक गुरु नानक द्वार में चैरिटी का कार्यक्रम ही आयोजित किया गया । जिसके परियोजना निदेशक पवनीश ढींगरा, अंकुश बंसल, दीपक गोयल, अजय गोयल , दीपक गर्ग रहे। मुख्य अतिथि के रूप में करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलभूषण गोयल रहे।यहाँ पर जे सी आई करनाल के द्वारा आज यहाँ पर सोलर पैनल बिजली के लिए, बर्तन, राशन का सामान, दो अलमारी आदि वितरित किये गए। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने जे सी आई के सभी सदस्यों को ऐसे नेक कार्य करने के लिए साधुवाद दिया एवं करनाल वासियों से ऐसे संस्थानों में आकर मानव सेवा करनी चाहिये। कार्यक्रम के अंत में रेणु बाला गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट नरेश गुप्ता, समीर जिंदल,अमित जैन, जय प्रकाश गोयल, संजय गुप्ता, अजय गोयल, विकास सिंगला, विशाल जिंदल, कृष्ण जिंदल, बॉबी गोयल, सीमा गुप्ता, शैली बांसा, कविता गुप्ता, आशा गोयल, रीना, मंजू, दीक्षा, स्वाति गुप्ता, श्वेता गुप्ता, गौरव,अनुज बंसल, रोहित गर्ग, राहुल , हर्षा आदि उपस्थित थे।


















