नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

गोकशी कर रहे गिरोह का पर्दाफाश पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त घायल चार गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

गोकशी कर रहे गिरोह का पर्दाफाश पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त घायल चार गिरफ्तार

नूरपुर। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी में लिप्त एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। मौके से अवैध हथियार, पशुवध के उपकरण और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है।घटना बीती रात थाना नूरपुर क्षेत्र के नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर उस समय हुई जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध लोग सेंट्रो कार (नं. DL7CE 8867) से स्योहारा की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर बदमाशों ने खेतों की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सद्दाम पुत्र मुन्ने और इरशाद पुत्र हनीफ गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को मौके से अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया गया। अन्य दो अभियुक्तों – जीशान पुत्र अतीक और जीशान पुत्र दिलदार उर्फ दिलशाद – को पीछा कर पकड़ा गया।मौके से एक सेंट्रो कार, दो तमंचे .315 बोर, तीन खोखा व एक जिंदा कारतूस, पशुवध के उपकरण (कुल्हाड़ी, छुरी, चापड़, रस्सी व प्लास्टिक के कट्टे) तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे रात के अंधेरे में आवारा गौवंश पकड़कर हत्या करते हैं और उनका मांस मीट की दुकानों को सस्ते दामों पर बेचते हैं। ये मांस हनीफ (ग्राम नांगली जालू), नवाज (भाटुवाला नवादा, थाना कांठ), आसिफ (ग्राम मांगोलिपुरा), और फैसल (मोहम्मदनगर) को बेचा जाता था। लगभग 8-10 दिन पूर्व भी उन्होंने गौवंश काटकर अवशेष ग्राम मोलावाला उर्फ तकीपुर घासी के खेतों में फेंके थे, जिसकी रिपोर्ट थाना नूरपुर में पहले ही दर्ज है (मु.अ.सं. 141/2025)।अभियुक्त सद्दाम और इरशाद के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वे हिस्ट्रीशीटर हैं।इस मामले में थाना नूरपुर पुलिस द्वारा गोवध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे जयभगवान सिंह थाना प्रभारी,नूरपुर,विकास कुमार प्रभारी सर्विलांस टीम,उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार थाना नूरपुर,उपनिरीक्षक रवि कुमार थाना नूरपुर,उपनिरीक्षक देवी प्रसाद गौतम थाना नूरपुर, उपनिरीक्षक सुशील पंवार थाना नूरपुर,आरक्षी सुनील सर्विलांस टीम,आरक्षी दीपक सर्विलांस टीम,मुख्य आरक्षी सुमित कुमार थाना नूरपुर, मुख्य आरक्षी सतीश कुमार थाना नूरपुर,मुख्य आरक्षी भूपेन्द्र सिंह थाना नूरपुर,मुख्य आरक्षी रामसागर – थाना नूरपुर,आरक्षी नीरज पंवार थाना नूरपुर,

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button