नवनियुक्त बीएसपी जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

रिपोटर विकास सिंह
नवनियुक्त बीएसपी जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
नूरपुर। विधानसभा 24 बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ पिंटू और मंडल कोऑर्डिनेटर धनी राम सिंह का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता नूरपुर विधानसभा अध्यक्ष बलवंत सिंह ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष हकीम इसरार नूरपुरी ने किया।इस मौके पर ज़िला प्रभारी काके सिंह रवी और परम सिंह, प्रधान हसूपुरा ने कहा कि देश की जनता वर्तमान सरकार से परेशान है। महंगाई चरम पर है और न्याय नाम की कोई चीज़ अब शेष नहीं रह गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ पिंटू ने कहा कि बीएसपी सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती ने जिस विश्वास के साथ उन्हें ज़िले की जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लगन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।इस मौके पर नगर अध्यक्ष इसरार नूरपुरी, मोहम्मद सुलतान, मास्टर चरण सिंह, सुमित कुमार, देशबंधु उर्फ डैनी, महेश कुमार, तरमल सिंह, संतोष कुमार, खुर्शीद अहमद, रोहताश कुमार, श्रीराम सिंह, वेद प्रकाश सिंह, लोकींद्र सिंह, मोहम्मद रफी, डॉक्टर मोहम्मद शमशाद, मुजाहिद फारूकी समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।






