बिजनौर-उत्तरप्रदेश

गांगन नदी में डूबे दो भाई, एक की मौत

Bijnor-Mehkar singh tomar

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गांगन नदी में डूबे दो भाई, एक की मौत

बिजनौर। गांगन नदी में नहाने गये दो भाईयों में से एक की डूबकर मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक के परिजनों के अनुरोध पर शव का पंचनामा भर शव को परिजनों को ही सौंप दिया।
नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव जसमौरा निवासी नौशाद अहमद के पुत्र मौ.असद (7 वर्ष) व मौ.उजैर (5 वर्ष) गाँव की उत्तर दिशा में बह रही गांगन नदी में नहाने पहुंच गए। नहाते वक्त दोनों भाई नदी में डूबने लगे। जिस पर उजैर ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस-पास मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल के बाद उजैर को पानी ने बाहर निकाला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उजैर के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उपचार के लिये उसे धामपुर के निजी चिकित्सालय में ले गये। जहाँ चिकित्सकों ने उसका उपचार करने के बाद उसकी हालत समान्य बताई। उपचार कराते समय परिजनों को पता चला कि उजैर का बड़ा भाई असद भी इसी के साथ नहाने के लिए गांगन नदी पर गया था तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वे आनन-फानन में गांव पहुंचे तथा ग्रामीणों की मदद से असद की तलाश की। तलाश के दौरान असद भी गांगन में डूबा मिला। जब तक उसे बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिये कहा। जिस पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button