कोटद्वार पुलिस ने स्मैक समेत गिरफ्तार किया आमपड़ाव का नशा तस्कर

उत्तराखंड जनपद पौड़ी कोटद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
पौड़ी को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पहुंचाया जा रहा है सलाखों के पीछे
कोटद्वार पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे के दिशा-निर्देशन में पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों की कमर तोड़ रही है। इसी कड़ी में कोटद्वार पुलिस ने एक नशा तस्कर को 4.80 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नशा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर कार्यवाही की है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बरेली गया था, उसने यह स्मैक बरेली में किसी राहगीर से खरीदी थी। जिसे वह स्वयं भी नही जानता है। स्मैक दूसरे व्यक्तियों को बेचकर वह अपना खर्चा चलाता है और स्वयं भी पीता है। पुलिस कोे नशा तस्कर से 4.80 ग्राम स्मैक मिली है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम शाहिद उर्फ भूरा पुत्र नसीम निवासी खुमरा बस्ती इंदिरानगर आमपडाव कोटद्वार बताया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन, कांस्टेबल धनपाल शामिल रहे।


















