उत्तराखंड

कोटद्वार पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ़तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आखिरकार कोटद्वार पुलिस की मेहनत रंग लाई
वाहन चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफतार

सोमवार को प्रवीन सिंह पुत्र स्व0 विजय सिंह, निवासी-देवरामपुर, कोटद्वार, जनपद पौडी गढवाल बुलट मोटरसाइकिल व मंगलवार को पंकज सिंह नेगी पुत्र शिशुपाल सिहं नेगी निवासी झण्डी चौड पूर्वी कोटद्वार पौडी गढवाल ने कोतवाली कोटद्वार में अपने अपने मोटर साईकिल चोरी के सम्बन्ध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी थी। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर क्रमशः मु0अ0सं0 183/2022, धारा 379 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 184/2022, धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार विजय सिंह के निर्देशन में उ0नि0 प्रद्युमन सिंह नेगी के नेतृत्व उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, आरक्षी पवनीश कवि,आरक्षी चन्द्रपाल,आरक्षी दीपक कुमार,रक्षी हेमन्त कुमार,आरक्षी हरीश,आरक्षी अमरजीत सिहं-CIUCIUर की पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिरों की सूचना के आधार पर थाना कोटद्वार पर पंजीकृत चोरी की घटनाओं मे संलिप्त 03 अभियुक्तगण (1) दिलराज (उम्र 20 वर्ष) उर्फ बादल पुत्र जसविन्दर सिहं, निवासी-ग्राम-बजडा वाला खालसा, पोस्ट-टांडा माईदास, थाना- रायपुर जिला-बिजनौर (उ0प्र0) सम्बन्धित मु0अ0सं0 183/2022 व 184/2022 धारा 379 /411 भादवि। (2) सौरभ कुमार (उम्र- 19 वर्ष) पुत्र नन्दराम सिहं, निवासी-ग्राम हिन्दुपुर, थाना-कोतवाली देहात, जिला-बिजनौर (उ0प्र0) सम्बन्धित मु0अ0सं0 183/2022 व 184/2022 धारा 379 /411 भादवि एवं मु0अ0स0 125/2022 धारा 379 भादवि (3) सिद्घार्थ चौधरी (उम्र-21 वर्ष) पुत्र लोकेन्द्र सिहं, निवासी-अमाननगर, थाना-किरतपुर, जिला-बिजनौर (उ0प्र0) मु0अ0स0 125/2022 धारा 379 भादवि को मय पंजीकृत अभियोगों में चोरी हुये 02 अदद वाहन व एक स्कूटी जो पंजाब से चोरी करना बताया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया की थाना कोटद्वार पर पंजीकृत मु0अ0स0 125/22 धारा 379 भा0द0वि0 की मोटर साइकिल चोरी की है। जिनको बुधवार को दिल्ली फार्म कौडिया कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया।

  1. मो0सा0 बुलेट सम्बन्धित मु0अ0स0 183/2022 धारा 379 IPC
  2. मो0सा0 स्पलेण्डर प्रो सम्बन्धित मु0अ0स0 184/2022 धारा 379 IPC
  3. एक सफेद एक्टिवा का
    चेसिस न0 ME4JF50504GF8202585 सम्बन्धित धारा 41/102 CrPc
    कार्रवाई की जा रही है

जनपद पौड़ी कोटद्वार
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button