देहरादून-उत्तराखण्ड़

कार के अंदर बैठे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके मे सनसनी

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

देहरादून / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,सोमवार देर रात को भाजपा नेता रोहित नेगी को बीच सड़क पर ही गोली मारने से इलाके में सनसनी मच गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मामला थाना प्रेमनगर क्षेत्र का है. सोमवार देर रात भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी निवासी तिलवाड़ी को खुलेआम एक युवक गोली मारकर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है. हत्या के पीछे अजहर त्यागी नाम के शख्स का नाम सामने आया है।
मामले को लेकर अभिषेक बर्तवाल पुत्र संतोष कुमार निवासी तिल्वाड़ी ने पुलिस को तहरीर दी है. अभिषेक ने बताया कि देर रात वह अपने दोस्तों के साथ कार में पीपल चौक मण्डुवाला में थे. इस दौरान वहां मोटरसाइकिल में दो युवक आए और कार में फायर झोंक दिया. इस दौरान गोली रोहित की गर्दन में लग गई. आनन-फानन में रोहित को लेकर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया है कि मृतक रोहित के दोस्त की महिला मित्र की पहचान आरोपी से थी. रात को जब मृतक अपने दोस्तों और उसी महिला के साथ नयागांव में दोस्त के घर पर था, तभी महिला को आरोपी का फोन आया. इसी दौरान आरोपी, महिला, मृतक और दोस्तों के बीच बहस हो गई. इसी बहस में आरोपी ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर कार्रवाई कर रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button