काशीपुर-उत्तराखण्ड़
कटोराताल चौकी प्रभारी विपुल जोशी ने युवक को पकड़ा स्मैक के साथ

काशीपुर/उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,, चौकी कटोराताल पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4-82 ग्राम स्मैक बरामद कर आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। कटोराताल चौकी इंचार्ज विपुल चन्द्र जोशी हमराही कांस्टेबल प्रेम कनवाल, महेंद्र देवड़ी के साथ आज सुबह गश्त पर थे। गश्त के दौरान नौगजा मजार की पुलिया के पास एक संदिग्ध को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका तो वह शकपका कर मजार की तरफ तेज कदमों से चलने लगा जिसे पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 4-82 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रतुपुरा, नाहरवाला थाना ठाकुरद्वारा निवासी मनोज कुमार पुत्र मदन सिंह बताया। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है।


















