रांची-झारखण्ड

कश्यप मेमोरियल आई बैंक और आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब के तत्वावधान में रन फॉर विजन – 2023

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

राँची : कश्यप मेमोरियल आई बैंक और आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब के तत्वावधान में रन फॉर विजन – 2023 का आयोजन किया जा रहा है .इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता और रांची के सांसद श्री संजय सेठ के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव श्री अरूण कुमार सिंह होंगे.
रन फॉर विजन में विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे. पिछले दिनों कश्यप मेमोरियल आई बैंक के द्वारा विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं करवाई गयी थीं जिनके विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा साथ ही नेत्रदान करने वालों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा.
झारखंड के प्रथम नेत्रदान कर्ता हरिशंकर प्रसाद के परिवार वालों को भी सम्मानित किया जाएगा क्योंकि दिसंबर 2022 में उनकी पत्नी निर्मला प्रसाद का भी नेत्रदान हुआ है।


स्थान – बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, खेलगांव
दिनांक – 14 सितंबर, गुरूवार
समय – सुबह 7:30 बजे.

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button