मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेट ब्यूरो सुबोध कुमार उत्तर प्रदेश

सुल्तानगंज मैनपुरी – ग्राम मलपुर मगलवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। भागवत पंडाल में विधि विधान से पूजन कर कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर व सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। वही ढोल नगाड़ों पर महिलाएं व युवा भजनों पर थिरकते नजर आए। कलश यात्रा पंडित सुखदेव महाराज के नेतृत्व में गांव से निकाल कर ब्रह्मा देव महाराज मंदिर निम्न देवस्थान से होते हुए,गमा देवी आदि मंदिरों से होते हुए कथा आयोजन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। पंडाल में सुखदेवआचार्यशास्त्री ने कलशों को मंत्रउच्चारण कर स्थापित किया। आरती के बाद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा पंडित सुखदेव महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसका सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियां को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो वह भी कई पापों से मुक्ति पा लेता है। आगे कहा कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है, जिसमें उनके अवतार से लेकर कंस वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ साथ इसकी व्यक्ति के जीवन में महत्ता के बारे में भी बताया गया है। इसके सुनने के प्रभाव से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ साथ मोक्ष को प्राप्त करता है। इस मौके पर रामपाल राजपूत गजराज राजपूत हवलदार राजपूतबेनी राम राजपूत दिनेश राजपूत वीरपाल राजपूत आकाश विकास रजत बालिका व महिला आदि सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button