खबरों की खबरन्यूज़पॉलिटिक्सबैंगलूरु-कर्नाटकब्रेकिंग न्यूज़

कर्नाटका विधानसभा चुनाव में एएनपी की महिला मुख्यमंत्री-डॉ एम.यू.दुआ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बेंगलुरु-कर्नाटक /-विधानसभा चुनाव 2023 में “ऐहरा नेशनल पार्टी” (ANP) लगभग सभी सीटों पर पहली बार दस्तक दे रही है। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 में कुछ सीटों पर एएनपी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।

इस विधानसभा चुनाव में एएनपी महिला मुख्यमंत्री देखना चाहती है जो कि कर्नाटक की राजनीति में पहला कदम है। इसके लिए एएनपी 50% से अधिक महिलाओं को उम्मीदवार बना रही है। 10% थर्ड जेंडर ( किन्नरों) को और 10% अति पिछड़ों तथा विकलांगों को ,10% आदिवासी किसान और पूर्व सैनिकों को दे रही है,बाकी 20% युवा सामान्य को दे रही है। इस प्रकार एएनपी कर्नाटक राज्य में एक नया इतिहास रचेगी।जब जनता जनार्दन अपने अधिकारों को समझते हुए और वर्तमान दूषित राजनीतिक लूट खसोट तथा बेईमान राजनीति को धराशाई करेगी।

एएनपी मानवाधिकार के क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव ऊंच-नीच के सभी को समान रुप से अधिकार दिलाने के लिए पिछले 36 वर्षों से भारत में कार्यरत है।कर्नाटक में मानवाधिकार के लाखों कार्यकर्ता बदलाव, विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य,किसानों की समस्या, पानी, बिजली और अन्य समस्याओं को मुख्य मुद्दा मानती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एएनपी ने 1 से 20 मुद्दों का घोषणा पत्र बनाया है, जिसमें मुख्य रुप से रोटी ,कपड़ा मकान सभी को सुलभ होने, सुरक्षा स्वास्थ्य और शिक्षा सभी को समान रुप से मिलने, महिलाओं को विशेष अधिकार मिलने की बात की गई है। जिसमें गरीब लड़कियों की शादी के लिए ₹100000, गर्भवती महिलाओं के लिए 50 हजार रुपए मिलेगा। इतिहास में पहली बार वोटर्स पेंशन ₹1000 प्रतिमाह वोट देनेवालों को देने की व्यवस्था एएनपी सत्ता में आने पर करेगी।

एएनपी भारत के लोकतंत्र में पहली बार कुछ ठोस करने जा रही है। अपने सभी उम्मीदवारों से शपथ पत्र भरवा कर ले रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य है कि अगर एएनपी सत्ता में आने पर अपने घोषणा पत्र पर अमल नहीं करती है तो सभी उम्मीदवारों का व्यक्तिगत अर्जित चल -अचल संपत्ति जप्त होगी और उम्मीदवारी पर आजीवन प्रतिबंध होगा। इस आशय का एएनपी अपने प्रचार सामग्री के द्वारा जनता तक उपर्युक्त कथनों को पहुंचाने में लगी हुई है।

एएनपी को आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि इस बार कर्नाटक में सही सुशासन के लिए एक बदलाव होगा। एएनपी लगभग सभी सीटों पर कर्नाटक राज्य के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.साईं सतीश थोटईया के नेतृत्व में अपने उम्मीदवार उतार रही है। राज्य के अन्य पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एम.यू. दुआ, ANP द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने हेतु चुनावी कैम्पेन का नेतृत्व कर रहे हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button