धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

कई लोग चेयरमैन पद के लिए कतार में,अभी से तैयारी शुरू

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कई लोग चेयरमैन पद के लिए कतार में , अभी से तैयारी शुरू

नूरपुर। जैसे – जैसे नगर निकाय का चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे – वैसे चेयरमैन पद के उम्मीदवारों की संख्या नगर में बढ़ती जा रही है पिछले लगभग 25 सालों से नूरपुर चेयरमैन पद पर हाजी इरशाद अली अंसारी वे उनकी पत्नी का कब्जा है इस बार नूरपुर चेयरमैन पद के लिए अनेक भावी उम्मीदवारों ने चेयरमैन हाजी इरशाद अली अंसारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल रखा है , यहां चेयरमैन पद के उम्मीदवारों की बात करें तो दर्जनभर से भी ज्यादा उम्मीदवार चुनाव लड़ने का दावा पेश कर रहे हैं इन दावेदारों में कुछ तो ऐसे हैं जिन्हें नगर मोहल्ला तो क्या पडोसी भी नहीं जानते लेकिन जो दमदार दावेदार भावी चेयरमैन पद के प्रत्याशी के रूप में आने वाले हैं उनमें जो लोगों की हर वक्त मदद करते आ रहे हैं डॉक्टर एहतेशाम अंसारी ,वे हर किसी के दुख सुख में साथ रहने वाले काजी इदरीस अहमद ,वे भाजपा से वरिष्ठ पत्रकार सभासद संजीव जोशी,और पिछली बार की तुलना में इस बार मजबूत दिखाई दे रहे हैं अकरम जमीन चेयरमैन पद के उम्मीदवार हैं, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ० नफीस गुलरेज अंसारी, वे आरएलडी नेता एडवोकेट अजयवीर चौधरी प्रमुख नाम हैं , इनके अलावा दर्जनभर से भी ज्यादा ऐसे नाम हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर चेयरमैन का चुनाव लड़ने का दावा तो कर रखा है लेकिन उनके दावे में दमखम नजर नहीं आ रहा है आगे देखना होगा कि चुनाव के समय चुनाव मैदान में कौन टिकता है और कौन घुटने टेकता है
रिपोटर विकास सिंह

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button