काशीपुर-उत्तराखण्ड़

एसआरएस मॉल के कैफे में हुए दुष्कर्म का आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,रत्न सिनेमा रोड स्थित एक मॉल के कैफे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया है। जिसका चालान कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
काशीपुर की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह अपने गांव के एक युवक सुमित के साथ इंस्टाग्राम से मिली थी। उसने बताया कि बीती 25 जून 2023 को वह अपनी बहन को काशीपुर अपने मामा के घर छोड़ने जा रही थी। जब वह अपनी बहन को छोड़कर वापस जा रही थी तब सुमित उसके पास आया और उसे घुमाने के लिए एसआरएस मॉल के एक कैफे में ले गया।
जहां उसने स्कार्फ से उसके हाथ बांधे और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह अपने मामा के घर चली गई। आरोपी ने शादी करने का आश्वासन दिया तो उसने अपने घर पर नहीं बताया। लेकिन अब वह मुकरने लगा तो पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया।
जिस पर उसकी मां आरोपी के घर गई जहां उसकी मां को उक्त लोगों ने डरा धमका कर वापस भेज दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 376/506 व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button