इंसान के जीवन मे 2 काम बहुत ही महत्वपूर्ण!

इंसान के जीवन मे 2 काम बहुत ही महत्वपूर्ण होते है
पहला अपने सपनो का घर बनाना या बना बनाया खरीदना और दूसरा अपने बच्चो के लिए अच्छे घर परिवार / खानदान का योग्य लड़का या लड़की देखकर उनकी शादी करना ।
दिल्ली-आज की आपाधापी और भागमभाग की दुनियां में इंसान के पास जीवन के इन दोनों अति महत्वपूर्ण कार्यो के लिए भी फुर्सत नही है इसीलिए ये दोनों कार्य भी ज्यादातर लोगों ने इन कार्य को करने वाले दलालों ब्रोकरों को ठेके पर दे दिए है ।
घर खरीदवाने की जिम्मेदारी प्रोपर्टी डीलर पर और लड़के लड़की के ब्याह करवाने की जिम्मेदारी मैरिज ब्यूरो संचालक पर , परिणाम आप सबके सामने ही है ना घर अच्छे मिल रहे है और ना ही वर अच्छे मिल रहे है दोनो ही प्रकरणों में बिना जूत बजे कोई सा भी कार्य निर्विघ्न सम्पन्न हो जाये तो ईस्वर की कृपा और कुछ अच्छे किये गए कर्मो का ही फल समझिए ।
विवाह और घर मकान जैसे पुनीत कार्य मे भी दलाली / कमीशन सोचकर भी ह्रदय काँप उठता है ।
जैसे जैसे पिछले 20 30 साल में माध्यम वर्गीय लोगो के पास भी अचानक से पैसा आया है उनमें ये चलन बहुत ज्यादा बढ़ा है , नही तो पहले तो समाज मे एक दूसरे के बच्चो के शादी विवाह करवाना भी एक सामाजिक जिम्मेदारी और पुण्य का कार्य माना जाता था और सामाजिक व्यक्तियों में एक होड़ सी लगी रहती थी योग्य लड़को लड़कियों की शादी ज्यादा से ज्यादा करवाने की ।
आज तो हाईक्वालीफाई और उच्च आय वर्ग के लड़के लड़कियों के माँ बाप भी अपने बच्चो की शादी के लिए इन बाजारू दलालों पर ही डिपेंड हो चुके है क्योंकि उनके पास दलालों को कमीशन के रूप में देने के लिए पैसा तो बहुत है मगर अपने जीवन के उपरोक्त दोनो महत्वपूर्ण कार्यो के लिए समय नही है ।
राजीव कुमार शर्मा
मानव अधिकार पक्षकार


















