वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

आरपीएफ निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने वाराणसी स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म एवं टिकट घर का किया चेकिंग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गाड़ी संख्या 22417 महामना एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करने के जुर्म मे एक व्यक्ति के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 141 में मामला पंजीकृत

यात्रियों से न्यूसेंस करने के जुर्म में तीन किन्नर/अभियुक्तों तथा दो महिलाओं पांच के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 145 में मामला पंजीकृत

वाराणसी :- माघ मेला-2026 के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी एवं डॉग स्क्वाड के द्वारा स्टेशन वाराणसी पर अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म एवं टिकट घर की सघन चेकिंग की गई | इस दौरान यात्रियों/श्रद्धालुओं से अपील की गयी कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति का लिया दिया ना खाएं ना पिए जिससे वह किसी जहर खुरानी का शिकार ना हो | यदि यात्रा के दौरान कोई भी समस्या होती है तो डायल 139 के माध्यम से तुरंत सूचना दें | गाड़ियों में चेन पुलिंग न करने तथा रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग करने की अपील की गई सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है |

आरपीएफ निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में वाराणसी स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर आने जाने वाली ट्रेनों में विशेष रूप से महिला व विकलांग कोच में अन्य यात्रियों के न बैठने की हिदायत के साथ अभियान चलाकर चेकिंग की गई | वाराणसी स्टेशन पऱ गाड़ी संख्या-22417 प्लेटफार्म नंबर नौ महामना एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करने के जुर्म मे एक व्यक्ति के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 141 में मामला पंजीकृत किया गया तथा वाराणसी स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया रोपवे के पास अशिष्ट कार्य कर गंदगी फैलाने के जुर्म में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 145 में मामला पंजीकृत किया गया |

वाराणसी स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर पांच पर यात्रियों से न्यूसेंस करने के जुर्म में तीन किन्नर/अभियुक्तों तथा दो महिलाओं कुल पांच के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 145 में मामला पंजीकृत किया गया | कुल नौ के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की गई ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button