बिजनौर-उत्तरप्रदेश

आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन की टीम ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन की टीम ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बिजनौर – नजीबाबाद आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारो ने महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सीओ को सौपा। ज्ञापन में एक महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने वाले सांसद बृजभूषण सिंह व अमेठी की सांसद के खिलाफ कार्यवाही करने व पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई।


सोमवार को आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष सूरज कुमार व नगर महासचिव सलमान अली के नेतृत्व में संगठन से जुड़े पत्रकार तहसील परिसर पहुचे। जहां उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम की गैरमौजूदगी में सीओ नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह को सौपा। ज्ञापन में कहा गया कि मीडियाकर्मियों द्वारा सवाल पूछने पर कुछ नेता मीडियाकर्मियों को डराने व धमकाने का कार्य कर रहे है। जिस कारण निष्पक्ष पत्रकारिता करना दुश्वार हो गया है। कुछ दिन पहले अमेठी की सांसद द्वारा एक पत्रकार द्वारा सवाल पूछने पर नाराज़गी दिखाई थी, और पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया था। अब कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व सांसद ब्रजभूषण सिंह ने सारी हदें पार करते हुए एक महिला पत्रकार द्वारा सवाल पूछने पर उसे धमकाया, और उसकी माइक आईडी तोड़ दी। इन घटनाओं से मीडिया जगत में आक्रोश है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि आखिर ऐसे नेताओं के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही क्यो नही हो रही है। ज्ञापन में शीघ्र ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने व ऐसे नेताओ के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालो में जिला संरक्षक नरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष सूरज कुमार, नगर महासचिव सलमान अली,शाहनवाज़ अहमद, शमीम सिद्दीकी, लेकेन्द्र कुमार, अजय, अरविंद सलवान, आसिफ, अरशद आदि मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button