इंजीनियर अनवर कैफी़ शायरी व साहित्यिक सेवाओं के सम्मान में “सामरी सम्मान 2023 “ से विभूषित!

बिजनोर – मुरादाबाद के मशहूर उस्ताद शायर और कैफ़ मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष इंजीनियर अनवर कैफी़ को जनपद बिजनौर की इल्मी,अदबी बस्ती नगीना में सामरी साहित्य कला एकेडमी द्वारा उनकी शायरी व साहित्यिक सेवाओं के सम्मान में “सामरी सम्मान 2023 “ से विभूषित किया गया है।
नगीना के कलालान स्थित राकिम मंज़िल पर सम्पन्न सम्मान कार्यक्रम में डॉ शेख़ नगीनवी, कृष्ण कुमार विश्नोई , इंद्रजीत जोशी , संस्थापक डॉक्टर आलमगीर काजमी के संयुक्त हस्ताक्षरों से विभूषित सम्मान पत्र, शाल, स्मृति चिन्ह आदि शहर इमाम मुफ्ती अवैस अकरम,शायर अतहर शकील नगीनवी, शिक्षाविद् परवेज आदिल माही,उर्दू साहित्यकार डा० शेख़ नगीनवी, डॉ आलमगीर काजमी ,अ० रहमान यूनिवर्सिटी दम्माम(सऊदी अरब) के प्रोफ़ेसर मोहम्मद अहसन द्वारा संयुक्त रूप से अनवर कैफी को भेंट किया गया।अनवर कैफी के दो काव्य संकलन मंज़र ए आम पर आ चुके हैं ।मुरादाबाद के उस्ताद शायरों में इनका शुमार होता है । सेमीनारों,काव्य गोष्ठियों एंव सोशल मीडिया साइट के प्लेटफार्म पर सक्रिय रहते हैं।


















