स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

कच्चे मकान की दीवार गिरने से युवक की मौत!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कच्चे की मकान की दीवार गिरने से युवक की मौत


स्योहारा।लगातार हुई बारिश की वजह से जमा हुआ पानी व मकानों में आई सीलन की वजह से हो रहे हादसों के बीच आज फिर एक ऐसा हादसा हुआ जिसके अंतर्गत गरीब के मकान की दीवार गिरने उसमे दबकर एक युवक की मौत हो गयी।
प्राप्त समाचार के अनुसार नगर से सटे बिरामपुर स्थित एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से उसमे दबकर फ़ैसल पुत्र मुर्तजा (19) गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको सीएचसी लाया गया जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया,घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि मृतक बेहद गरीब परिवार से है जिसकी मा का दस वर्ष पूर्व देहांत हो गया था इसके अलावा उसका पिता भी बेहद बीमार रहता है इसलिए मृतक ही मेहनत मजदूरी करके परिवार चला रहा था साथ ही उसने प्रधानमंत्री आवास योजना में कई बार लाभ लेने का प्रयास किया लेकिन कोई सोर्स या अधिकारियों से पहचान न होने की वजह से आज तक उसका मकान बेहद खस्ताहाल में था जिसमे दबकर ही उसकी आज मौत हो गयी

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button