काशीपुर-उत्तराखण्ड़

अज्ञात वाहन की टक्कर से शिवराजपुर निवासी युवक की मौत,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरवरखेड़ा स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
पुलिस ने युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्र में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सूचना दी मृत व्यक्ति की पहचान के लिए अवगत कराया गया।पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद मृत व्यक्ति की पहचान हो सकी है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जानकारी देते हुए कुंडा थाना प्रभारी विक्रम राठौर ने बताया कि कुंडा थाना पुलिस को प्रात करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को किसी अज्ञात बाहर ने टक्कर मार दी है जिससे वह अचेत अवस्था में जिंदल पाली एस्केप फैक्ट्री के सामने सड़क किनारे पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्यवाही करते हुए घायल अवस्था में पड़े युवक को सरवरखेड़ा स्थित एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृत युवक की जेब में कोई ऐसे दस्तावेज नहीं मिले जिससे कि यह पहचान हो पाती कि यह कहां का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि मृत व्यक्ति की पहचान को लेकर उसके फोटो व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम ग्राम प्रधानों को भेजे गए उसके पश्चात भेजने पर उक्त की पहचान जितेंद्र कुमार 25 वर्ष पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम शिवराजपुर थाना कुंडा जनपद उधम सिंह नगर के रूप में हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन के संबंध में खोजबीन कर रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button