नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने किया महेन्द्र गुर्जर का स्वागत

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने किया महेन्द्र गुर्जर का स्वागत

केन्द्रीय मंत्रियों ने स्वर्ण पदक विजेता महेन्द्र सिंह की समस्याओं का किया समाधान

बिजनाैर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (स्थापित-1908) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ० मनोज कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के पदाधिकारियों ने अन्तरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला एवं राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री सुधीर बैंसला के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख भाई मांडविया तथा खेल राज्य मंत्री एवं महासभा महिला ईकाई की राष्ट्रीय संरक्षक व प्रभारी रक्षा खड़से से राजस्थान के दूदू निवासी एवं स्विट्जरलैंड में नाॅटविल विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्री में पुरुषों की भाला फेंक एफ 42 श्रेणी में 61.17 मीटर के प्रयास से विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक विजेता महेन्द्र गुर्जर एवं उनके कोच समरजीत मल्ली की मुलाकात हुई और साथ ही भारत सरकार के दोनों मंत्रियों से राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री सुधीर बैंसला, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीएन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रचार मंत्री डॉ० मनोज कटारिया और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विवेक बैंसला आदि राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने समाज से जुड़े सामाजिक मुद्दो एवं खेल के क्षेत्र में गुर्जर समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने दोनों केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात कराकर विश्व स्वर्ण पदक विजेता महेन्द्र गुर्जर एवं उनके कोच समरजीत मल्ली की समस्याओं का निस्तारण करवाया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा महामंत्री दीपक बैंसला, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह नागर, प्रदेश मंत्री अमरजीत चौधरी एवं नोएडा महानगर अध्यक्ष सुशील अवाना आदि उपस्थित रहें।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button