करनाल-हरियाणा

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के प्रदेश सचिव बने राजेश जिंदल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सुमरिन योगी
करनाल

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के प्रदेश सचिव बने राजेश जिंदल

राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजेश जिंदल को नियुक्ति पत्र देकर दी बधाई

करनाल। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा (रजि.)ने राजेश जिंदल को हरियाणा कार्यकारिणी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल व हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुमार मित्तल ने उन्हें बधाई दी बल्कि नियुक्ति पत्र सौंप कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अपनी नियुक्ति को लेकर राजेश जिंदल ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी हैं वह अपने कर्तव्य का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन को आगे बढ़ाने के लिए जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी वह पूरी तरह से तैयार रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुमार ने राजेश जिंदल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी संगठन के प्रति रुचि एवं समाज के प्रति काम करने की भावना को देखते हुए राजेश जिन्दल को हरियाणा कार्यकारिणी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

राजेश जिंदल को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपते हुए।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button