ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

₹2 लाख की डील-फर्जी साजिश-पुलिस को फंसाने का खेल!”-क्या यह वाकई ठगी और साजिश का मामला-या फिर कहानी के पीछे कोई और छुपा सच..?

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

₹2 लाख की डील-फर्जी साजिश-पुलिस को फंसाने का खेल!”- क्या यह वाकई ठगी और साजिश का मामला
या फिर कहानी के पीछे कोई और छुपा सच..?

बिजनौर में कथित पत्रकारों पर गंभीर आरोप, FIR दर्ज होते ही मचा हड़कंप
बिजनौर | स्योहारा
बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,ओट जहां दो कथित पत्रकारों पर जमीन दिलाने के नाम पर ₹2 लाख की डील, धोखाधड़ी, साजिश और पुलिस को झूठे केस में फंसाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक व्यक्ति को जमीन दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम का वादा किया, लेकिन न जमीन दिलाई और न ही पैसा लौटाया। जब पीड़ित ने शिकायत की, तो उसे धमकाने और पुलिस के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए मजबूर करने का आरोप है।


इतना ही नहीं, FIR में यह भी दावा किया गया है कि साजिश के तहत एक मोटरसाइकिल घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें टक्कर मारकर वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया और एक व्यक्ति व उसके पुत्र को गंभीर रूप से घायल किया गया।
पुलिस का दावा है कि यह पूरा मामला एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है,जिसमें पुलिस को बदनाम करने और अवैध लाभ लेने की कोशिश की गई।
हालांकि, अभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।


मामले की जांच एक निरीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
अब सब से बड़ा सवाल: ये है कि
क्या यह वाकई ठगी और साजिश का मामला है?
या फिर कहानी के पीछे कोई और सच छुपा है?
आईरा न्यूज़ नेटवर्क इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है…
सच सामने आएगा, सबसे पहले!

80% LikesVS
20% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button