वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी में 14 से 16 मार्च तक होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव हेतु सांसद रमेश अवस्थी को आमंत्रण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

गौ सेवा भारतीय परंपरा की आधारशिला है और ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है – सांसद रमेश अवस्थी ||

अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव मे गौ आधारित उत्पादों,जैविक खेती और आत्मनिर्भर ग्रामीण विकास पर होगा विशेष मंथन – एश.के.राय ||

वाराणसी :- आगामी 14 से 16 मार्च तक वाराणसी में आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव में सहभागिता के लिए कानपुर स्थित कार्यालय में लोकप्रिय सांसद रमेश अवस्थी को औपचारिक आमंत्रण दिया गया यह आमंत्रण एश.के. राय द्वारा सौजन्य भेंट के दौरान प्रदान किया गया | भेंट के दौरान गौ संवर्धन, प्राकृतिक कृषि,ग्रामीण अर्थव्यवस्था और भारतीय संस्कृति में गौ माता के महत्व पर विस्तृत चर्चा हुई | एश.के.राय ने बताया कि 14 से 16 मार्च तक आयोजित यह अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव मे देश-विदेश से आए संतों, विद्वानों,कृषि विशेषज्ञों और गौ सेवकों का संगम होगा जिसमें गौ आधारित उत्पादों,जैविक खेती और आत्मनिर्भर ग्रामीण विकास पर विशेष मंथन किया जाएगा |

सांसद रमेश अवस्थी ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि गौ सेवा भारतीय परंपरा की आधारशिला है और ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है | उन्होंने महोत्सव की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित रहने का आश्वासन दिया | इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close