योगेश विश्नोई बने अध्यक्ष, राजेश बाली महामंत्री – केमिस्ट सोसायटी ने व्यवसायिक हितों की रक्षा का लिया संकल्प

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,दवा व्यवसायियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी (रजि.) काशीपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने रविवार को विधिवत दायित्व संभाल लिया। उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ उत्तराखंड से संबद्ध सोसायटी का शपथ ग्रहण समारोह एवं आमसभा रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या रीजेंसी में बड़े उत्साह के साथ आयोजित की गई।समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम” से हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बीएस मनकोटी- अल्मोड़ा ने की, जबकि प्रदेश महामंत्री अमित गर्ग – हरिद्वार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। श्री गर्ग ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।*नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:*- *अध्यक्ष*: योगेश विश्नोई – *महामंत्री*: राजेश बाली – *उपाध्यक्ष*: मनीष चावला – *कोषाध्यक्ष*: प्रशान्त अरोरा “बॉबी” – *कार्यकारिणी सदस्य*: सईद अहमद, गोल्डी सिंह, चरणजीत सिंह, सचिन अरोरा, विपिन लाल, बलजीत सिंह आदिआमसभा में व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं, दवा लाइसेंस नवीनीकरण और संगठन को और मजबूत बनाने पर विस्तार से मंथन हुआ।

नव निर्वाचित अध्यक्ष योगेश विश्नोई ने सख्त लहजे में कहा: शहर में जो मेडिकल स्टोर अनधिकृत रूप से संचालित हो रहे हैं, वे तुरंत मुख्यधारा में आएं। अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी मेडिकल स्टोर स्वामी अपने लाइसेंस की अवधि समाप्त होने से 3 माह पूर्व ही नवीनीकरण करा लें।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नई टीम दवा व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान, व्यवसायिक हितों की रक्षा और समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से आए दवा व्यवसायी शामिल हुए।

इनमें सर्वेश अरोरा, मनीष अग्रवाल, संजय ठाकुर, भुवन जोशी, समीर चतुर्वेदी, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, दीपक मित्तल, अजय गर्ग, प्रभात अरोरा, प्रियांशु बंसल, चुनाव अधिकारी योगेंद्र मोहन सक्सेना, सहायक चुनाव अधिकारी मुकेश चावला, विवेक बिश्नोई, भुवनेश बिश्नोई, रईस अहमद सहित सैकड़ों औषधि विक्रेता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रियांशु बंसल ने किया और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में नई कार्यकारिणी ने संगठन की एकजुटता और व्यवसायिक हितों के संरक्षण का संकल्प लिया।






