काशीपुर-उत्तराखण्ड़

मेले मै चोर उचक्के दिखा रहें अपना हुनर, मंदिर में महिला का पर्स किया पार, हुए फरार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,सोमवार की सुबह सवेरे चैती मेले के मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई शुगर मिल बाजपुर निवासी ऊषा रानी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, चेन और नकदी रखी थी। ऊषाके मुताबिक मंदिर में अत्यधिक भीड़ थी। वह लाइन में लगी थी कि इसी दौरान किसी ने उनके कंधे पर टंगा बैग काटकर छोटा पर्स चोरी कर लिया। इससे पहले खोखरा देवी मंदिर में भी दो महिलाओं की चेन चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उनके द्वारा चैती मेला परिसर में बनी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। बहरहाल, मेले के दौरान चोर-उचक्के भी पूरी तरह सक्रिय रहकर अपने हाथ का हुनर दिखाने में पीछे नहीं हैं।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button