काशीपुर-उत्तराखण्ड़

मासूम बच्ची की मौत के बाद वेदांता अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,, रामनगर रोड स्थित वेदांता नामक एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही और आयुष्मान योजना का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। इलाज के दौरान बच्ची की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने वेदांता अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। कुमाऊं कॉलोनी निवासी पीहू नाम की बच्ची बीमार थी, जिसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इलाज आयुष्मान योजना से कराने की मांग की, लेकिन अस्पताल ने इलाज शुरू करने के साथ ही अलग से बिल भी वसूलना शुरू कर दिया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही बरतने और योजना का गलत फायदा उठाने के आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि अस्पताल पर कार्रवाई के बाद ही बच्ची का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह हॉस्पिटल के खिलाफ की जाएगी। इतना ही नहीं, युवा नेता गगन कंबोज ने भी अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए। गगन कंबोज का कहना है कि इस हॉस्पिटल पर पहले भी कई बार ऐसे आरोप लगे हैं लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कभी इस और ध्यान नहीं दिया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close