मारवाड़ी युवा मंच गुवाहट ग्रेटर “स्वावलंबन” कार्यक्रम सम्पन्न

सेवा ही मंच आधार है, इस मंत्र को जीवंत रखते हुये मारवाड़ी युवा मंच गुवाहटी ग्रेटर ने अपने प्रमुख परियोजना में से एक “स्वावलंबन” कार्यक्रम आदिनगिरी स्थित सेवा भारती जन जातीय छात्रावास के बच्चों को उनके पूरे वर्ष उपयोग में आने वाले सामान प्रदान कर खुशियां बाटी।
कार्यक्रम में छात्रावास के छात्रों ने सभी मौजूद सदस्यों के साथ देसी खेल, जो हम अपने बचपन में खेला करते थे , वह खेला और सभी का आभार प्रकट किया।
शाखा अध्यक्ष युवा हितेश चोपड़ा, सचिव युवा शेखर जाजोदिया, कोषाध्यक्ष युवा तनुज जालान, संयोजक युवा मनीष बोथरा, युवा विवेक अग्रवाल, युवा आयुष जैन, युवा संदीप बेडिया, युवा केतन कुण्डलिया, युवा बिदान्त अग्रवाल, युवा कमलेश रंका, सहीत अन्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
इस आशय की जानकारी ग्रेटर शाखा के सह-जन सम्पर्क अधिकारी विकाश माहेश्वरी ने दी।




























